Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

मैं साईं के चरणों में अपना शीश झुकाती हूँ

$
0
0
ॐ सांई राम


मैं  साईं  के  चरणों  में  अपना  शीश  झुकाती  हूँ
जो  पाया  है  साईं  से  सब  बतलाती  हूँ,

मैंने  जब  साईं  को  अपना  हाल  सुनाया  है,
साईं  ने  दया  दिखलाई  मुझे  अपना  बनाया  है,
में  हृदय  में  साईं  को  बसना  चाहती  हूँ,
में  साईं  के  चरणों  में  अपना  शीश  झुकाती  हूँ

मैं   अपने  कर्मों  से  बड़ी  शर्मसार  हूँ  साईं,
फिर  भी  मेरे  दाता  तेरी  तलबदार  हूँ  मेरे  साईं,
विश्वास  करो  मेरा  बात  सच्ची  कहती  हूँ,
में  साईं  के  चरणों  में  अपना  शीश  झुकाती  हूँ

शिर्डी  की  भूमि  तो  बढ़ी  गौरवशाली  है,
सब  कुछ  पाया  उसने  जो  आया  सवाली  है,
इस  धरती  की  धूली  को  मस्तक  से  लगाती  हूँ,
में  साईं  के  चरणों  में  अपना  शीश  झुकाती  हूँ

छवि  देखि  जो  साईं  की  आँखों  में  बसा  ली  है,
सच  पूछो  तो  बाबा  आज  नियामत  पा  ली  है,
तेरी  मूरत  पे  साईं  मैं  बलिहारी  जाती  हूँ,
में  साईं  के  चरणों  में  अपना  शीश  झुकाती  हूँ

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>