Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

कर लो अब तैयारियां, तुम भी शिर्डी जाने की

$
0
0
ॐ सांई राम



आती  है  आवाज़  साईं  की, देखलो  हमें  बुलाने  की,
कर  लो  अब  तैयारियां, तुम  भी  शिर्डी  जाने  की


छाया हुआ था घर में अँधेरा, और काली रात थी,
चारों ओर दुखों का घेरा, सुख की न कोई बात थी,
ठान ली अपने मन में मैंने, अपने साईं को मनाने की,


आती है आवाज़ साईं की, देखलो हमें बुलाने की,
कर लो अब तैयारियां, तुम भी शिर्डी जाने की,

बाबा  की  दया  तो  देखो, मुझको  सब  कुछ  मिल  गया,
मुरझाया  था  मन  का  फूल, पलभर  में  ही  खिल  गया,
आ  गई  है  अब  तो  घड़ी, चरणों  में  फूल  चढाने  की,

आती  है  आवाज़  साईं  की, देखलो  हमें  बुलाने  की,
कर  लो  अब  तैयारियां, तुम  भी  शिर्डी  जाने  की,

सारी  मुरादें  पूरी  हुई, खुशियाँ  घर  में  छाई  हैं,
तेरा  बड़ा  उपकार  है  साईं, तूने  मेहर  बरसाई   है,
उठ  रही  है  मन  में  उमंग, चरणों  में  झुक  जाने  की,

आती  है  आवाज़  साईं  की, देखलो  हमें  बुलाने  की,
कर  लो  अब  तैयारियां, तुम  भी  शिर्डी  जाने  की,

दर्शन  पाना  है  तो  चलो, तुम  भी  शिर्डी  साथ  मेरे,
मुझको  दिया  है  तुमको  भी  देंगे, दयासिन्धु   दीनानाथ  मेरे,
अर्पित  होना  है  चरणों  में, बात  नहीं  घबराने  की,

आती  है  आवाज़  साईं  की, देखलो  हमें  बुलाने  की,
कर  लो  अब  तैयारियां, तुम  भी  शिर्डी  जाने  की

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>