Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

अवतार लिया मेरे साईं ने

$
0
0
ॐ सांई राम



 
अवतार लिया मेरे साईं ने
साईं ने मेरे साईं ने
शिर्डी तभी तीरथ कहलाई
प्यार की भाषा साईं ने
हिन्दू मुस्लिम को सिखलाई
हिन्दू मुस्लिम का एक जगह
यूँ प्रेम से रहना मुश्किल था
मानव को मानवता का
यूँ पाठ पढ़ाना मुश्किल था
फिर रूप धर के भिखारी  का
फिर रूप धर के भिखारी  का
बाबा ने किया था सब का भला
झोली में भिक्षा डलवाकर
जीने की सिखाई अनोखी कला
साईं चरणों में जो भी जुड़ा
संसार से वो फिर तर ही गया
साईं के नाम से जो भी जुड़े
साईं उनका कल्याण करे
साईं उनका कल्याण करे
 ॐ साईं ॐ, ॐ साईं ॐ, साईं ॐ
है प्रेम ही जिसका धर्म सदा
गुणगान उसी का गाता हूँ
साईं का मै मतवाला हूँ ,साईं की बात सुनाता हूँ
हिन्दू मुस्लिम का भेद नहीं
यहाँ धर्म ही मानवता का  है
यहाँ ऊँचा  नीचा कोई नहीं
साईं झोलियाँ सबकी भरता है
मेरे साईं के जैसा कोई नहीं
मेरे साईं के जैसा कोई नहीं
मै प्यार, मै प्यार उसी से पाता हूँ
साईं का मै मतवाला हूँ
साईं की बात सुनाता हूँ
है प्रेम ही जिसका धर्म सदा
दर्शन पाना गर चाहो तो
मन में  श्रद्धा सबुरी रख लो
हर प्राणी से तुम  प्रेम करो
जिह्वा से साईं नाम रटो
जब भी देखूं साईं मूरत
जब भी देखूं साईं मूरत
मै मन ही मनमै मन ही मन मुस्काता हूँ
साईं का मै मतवाला हूँ
साईं की बात सुनाता हूँ
ॐ साईं ॐ, ॐ साईं ॐ, साईं ॐ
कभी शिर्डी जाकर देखो  तुम
मेरे साईं सभी को बुलाते हैं
बड़े बड़े पापी भी वहां
भव सागर से तर जाते हैं
मस्जिद माई का ध्यान करूँ
मस्जिद माई का ध्यान करूँ
दर्शन साईं के पाता हूँ
साईं का मै मतवाला हूँ
साईं की बात सुनाता हूँ
ॐ साईं ॐ, ॐ साईं ॐ, साईं ॐयह भजन पंखुड़ियां बहन रविंदर जी की बगिया से आप सब के लिए लाई गई हैं |
बाबा की कृपा इन पर सदा बनी रहे | 



Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>