Quantcast
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

आनंद पा लिया है साईं के दर पे आके

ॐ सांई राम
वो रहा न बेसहारा
दरिया मैं डूबकर भी
उसे मिल गया किनारा

आनंद पा लिया है
साईं के दर पे आके
अब क्या करेंगे फिर से
दुनिया के पास जाके
समझाया जिंदगी ने
बड़े काम का इशारा
तेरा हाथ जिसने ...
साईं से जो मिला है
कहीं और क्या मिलेगा
ये ऐसा सिलसिला है
भगवान् से जा मिलेगा
ले जाये अब कहीं भी
साईं की प्रेम धारा
तेरा हाथ जिसने ...

आराम हो या मुश्किल
आशा हो या निराशा
साईं दिखा रहा है
अपना ही इक तमाशा
हारा जो, वो भी जीता
जीता जो, वो भी हारा
तेरा हाथ जिसने ...
वो ही मेहेरबान होके
उसे ज्ञान दान देगा
जो उसीका नाम लेगा
जो उसी पे जान देगा
सुनता है साईं उसकी
जिसने उसे पुकारा
तेरा हाथ जिसने ...

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>