Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

धरती पे शिर्डी जैसे अयोध्या, जैसे है वृन्दावन

$
0
0
ॐ सांई राम



धरती पे शिर्डी जैसे अयोध्या, जैसे है वृन्दावन
अवधपति श्री राम हैं, साईं गोकुल के मनमोहन 
साईं राम साईं श्याम साईं राम साईं श्याम
राम भजन जब मन में होता, बन के राम आते हो 
कृष्ण भजन जब मन में होता, बन के श्याम आते हो 
भक्ति करो मन शक्ति मिलेगी, मन से करो रे पूजन 
अवधपति श्री राम हैं, साईं गोकुल के मनमोहन
साईं राम साईं श्याम साईं राम साईं श्याम

साईं का दर्शन साईं का कीर्तन, जब मनवा है करता 
श्रद्धा की गँगा भक्ति की यमुना का, संगम तब ही होता
जप जप साईं जय जय साईं, मनवा करो रे भजन 
अवधपति श्री राम हैं, साईं गोकुल के मनमोहन
साईं राम साईं श्याम साईं राम साईं श्याम

जय जगदीश्वर जय परमेश्वर, मन करता जयकारा 
श्रीचरणों का ध्यान करूँ तो, हो कल्याण हमारा 
जप मन सदगुरु साईं सदगुरु, साईं करेंगे पावन 
अवधपति श्री राम हैं, साईं गोकुल के मनमोहन
साईं राम साईं श्याम साईं राम साईं श्याम

धरती पे शिर्डी जैसे अयोध्या, जैसे है वृन्दावन 
अवधपति श्री राम हैं, साईं गोकुल के मनमोहन 
साईं राम साईं श्याम साईं राम साईं श्याम

===ॐ साईं श्री साईं जय जय साईं ===

बाबा के श्री चरणों में विनती है कि बाबा अपनी कृपा की वर्षा सदा सब पर बरसाते रहें ।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>