Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

श्री गुरु तेग बहादर जी – साखियाँ - हडियाए नगर, बुखार रोग दूर करना

$
0
0
श्री गुरु तेग बहादर जी – साखियाँ




हडियाए नगरबुखार रोग दूर करना


गुरु तेग बहादर जी हडियाए नगर पहुँचे वह नगर से बाहर बरगद के पेड़ के नीचे आ ठहरे| उस समय गाँव का एक बीमार आदमी लेता हुआ था|बुखार के साथ उसकी हडियाँ टूट रही थी| गुरु तेग बहादर जी ने पुछा इसको घर क्यों नहीं ले जाते?

उसको घर वालों ने कहा की महाराज! गाँव में बुखार का बड़ा जोर है,कोई विरला ही बचा है|बहुत लोग मार भी गये है|

वह पास ही पानी का एक जौहड़ था| गुरु जी कहा कि इस इसमें स्नान करा दो| बुखार भी उतर जायेगा|उन्होंने गुरु जी का वचन माना| बीमार व्यक्ति को उठा कर जौहड़ में स्नान कराया गया| उसका बुखार शीघ्र ही उतर गया|बीमार आदमी भी स्वस्थ हो गया|

इस बात का पता जब गाँव वालों को लगा तो वो सरे बीमार लोगों को लेकर गुरु जी के पास ले आये|सबको जौहड़ में स्नान कराया गया| सभी स्वस्थ हो गये| यह कौतक देखकर सभी दंग रह गये| सभी भेंट लेकर गुरु जी के दर्शन करने आने लगे|सतिनाम का उपदेश ले कर सिख बन गये|

गुरु जी यह एक धर्मशाला व लंगर चलाने का हुक्म देकर आगे चल दिए| इस जौहड़ को संगत ने पक्का सरोवर करा दिया,जिसका नाम "गुरुसर "प्रसिद्ध है|संगत ने गुरु जी कि आज्ञा अनुसार धर्मशाला भी तैयार कर दी|

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles