ॐ सांँई राम
आप सभी को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं
माँ दुर्गा की सातवी शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है| इनके शरीर का रंग घने अन्धकार की तरह काला होता है| बाल बिखरे हुए हैं| गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है| इनके तीन नेत्र हैं| ये तीनो नेत्र ब्रम्हांड के समान गोल हैं| इनके श्वास से अग्नि की भयंकर ज्वालायें निकलती रहती हैं| इनका वाहन गदर्भ (गधा) है| ऊपर उठे दाहिने हाथ से सबको वर प्रदान करती हैं| दाहिनी तरफ का नीचे वाला हाथ अभय मुद्रा में है| बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में लोहे का काँटा तथा नीचे वाले हाथ में खड्ग (कटार) है| माँ कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है परन्तु ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं| इसलिए इनसे किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है |
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.