Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

दर्शन दे दो अब रुलाया न करो,

$
0
0
ॐ सांई राम



साईं  मुझे  इतना  सताया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

व्याकुल  मनवा  तुझको  पुकारे,
झलक   दिखाके  छुप  जाया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

एक  तुम्ही  हो  नाथ  हमारे,
फिर  मैं  जाऊँ  किसके  द्वारे,
दर्शन  पाऊँ  भाग  हमारे,
अब  तो  शरण  में  हूँ  बाबा  तुम्हारे,
मैं  हूँ  तुम्हारी  तुम  पराया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

हर  पल  साईं  साथ  हमारे,
तेरा  नाम  लेती  रहूँ  सांझ  सकारे,
मेरा  ये  जीवन  तेरे  सहारे,
पावन  शिर्डी  में  अब  तो  बुला  ले,
अपनी  दया  तुम  छुपाया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

मेरी  ये  अंखियाँ  तुझको  निहारे,
दर्शन  दे  दो  साईं  दासी  पुकारे,
दासी   खड़ी  है  तेरे  द्वारे,
अब  तो  आओ  साईं  नाथ  हमारे,
मन  को  मेरे  तरसाया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

साईं  मुझे  इतना  सताया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,
व्याकुल  मनवा  तुझको  पुकारे,
झलक   दिखा के  छुप  जाया  न  करो,
दर्शन  दे दो  अब  रुलाया  न  करो,

विशेष आभार :-
साईं आँचल



-: आज का साईं सन्देश :-

ईश्वर के ही रूप हैं,
सन्तन सभी महान ।
प्रगट होय कारज करें,
अवतारी भगवान ।।

तुकाराम व नामदेव,
संत तिवरतीनाथ ।
ज्ञानदेव नरसी हुए,
रामदास, एकनाथ ।।  
  

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>