Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है, ये  तो  है  अमानत  साईं  की, साईं  नाम  से  सजाना  है

$
0
0
ॐ सांई राम


जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है,
ये  तो  है  अमानत  साईं  की, साईं  नाम  से  सजाना  है

विचार  सुन्दर  हो  तो, मन  खुशियों  से  भर  जाता  है,
भला  किसी का  करने  से, अपना  भला  हो  जाता  है,
साईं  चरणों  में  हमे, अपने  मन  को  लगाना  है,
जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है,

कोई  बुरा  कर  जाये  तो, अपने  साईं  को  याद  करो,
साईं  सदा  इन्साफ  करेंगे, साईं  का  ही  ध्यान  करो,
सबसे  बड़ा  है  साईं  मुन्सिफ, साईं  ने  हुकुम  सुनाया  है,
जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है,

साईं  सब  कुछ  जनता  है, साईं  सर्वव्यापी  है,
साईं  की  कृपा  दृष्टि  ही, सारे  सुखों  की  चाबी  है,
साईं  का  रिश्ता  सच  का  रिश्ता , साईं  से  प्रेम  निभाना  है,
जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है,

क्या  है  मन्दा,  क्या  है  चन्गा, सब  साईं  पर  छोड़   दो,
अपने  मन  के  तारों  को, साईं  नाम  से  जोड़  दो,
साईं  मेरा  अपना  है, ये  जग  तो  बेगाना  है,
जीवन  बड़ा  अनमोल  है, इसको  नहीं  गवाना  है,
ये  तो  है  अमानत  साईं  की, साईं  नाम  से  सजाना  है

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>