Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

साईं  नाम  ज्योति  कलश, है  जग  का  आधार |

$
0
0
ॐ सांई राम


*******************************
साईं कृपा अवतरण
*******************************

साईं  नाम  ज्योति  कलश, हैं  जग  का  आधार  |
चिंतन  ज्योति  पुंज  का, करियें  बारम्बार ||1||

सोते  जागते  साईं  कह, आते  जाते  नाम  |
मन  ही  मन  से  साईं  को, शत  शत  करे  प्रणाम  ||2||


सुखदा  हैं  शुबहा  कृपा, शक्ति  शांति  स्वरुप  |
हैं  सत्य  आनंद  मई , साईं  कृपा  अनूप  ||3||


देव  दनुज  नर  नाग  पशु, पक्षी  कीट  पतंग |
सब  में  साईं  सामान  हैं, साईं  सभी  के  संग ||4||


साईं  नाम  वह  नाव  हैं , उस  पर हो  असवार  |
भले  ही  दुस्तर  हैं  बड़ा, करता  भवसागर  पार  ||5||


मंत्रमय  ही  मानिए, साईं  राम  भगवान  |
देवालय  हैं  साईं  का, साईं  शब्द  गुण  खान  ||6||

साईं  नाम  आराधिये, भीतर  भर  ये  भाव |
देव  दया  अवतरण  का , धार  चौगुना  चाव  ||7||

साईं  शब्द  को  ध्यायिये, मन्त्र  तारक  मान  |
स्वशक्ति  सत्ता  जग  करे, वुपरी  चक्र  को  यान  ||8||

जीवन  विरथा  बीत  गया, किया  न  साधन  एक  |
कृपा  हो  मेरे  साईं  की, मिले  ज्ञान  विवेक  ||9||


बाबा  ने  अति  कृपा  किनी, मोहे  दीयो  चाहो  समझाई  |
अहंकार  को  छोड़ो  भाई, जो  तुम  चाहो  भलाई  ||10||

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय  जय  साईं===

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>