Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

है महिमा सबसे न्यारी सतगुरु साईं की

$
0
0
ॐ सांई राम



है महिमा सबसे न्यारी सतगुरु साईं की
जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की
श्री साईं साईं साईंजय साईं साईं साईं

बरसाएकृपा का अमृत अपने भक्तों पे
हर पल वो करते छाया अपने भक्तों पे
है परमानन्द की मूरत अपने साईं की
जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की

जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की
है रूप भिखारी का, तन पे कफनी वो पहने हैं
श्रद्धा और सबुरी ही साईं के गहने हैं
है छटा निराली जग से अपने साईं की
जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की

जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की
कैसे कह दूँसाईं तुम मेरे साथ नहीं
करूँ पल पल तोरे दर्शन ये झूठी बात नहीं
किस बिध लिखूं मै महिमा अपने साईं की
जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की

जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की
ह्रदय मेंसदा साईं तेरा ही वास रहे
नैनों में दर्शन की ही हमेशा आस रहे
है मूरत प्यारी मुझको अपने साईं की
जाऊं बार बार बलिहारी अपने सतगुरु साईं की

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>