Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ

$
0
0
ॐ सांई राम



बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय जिसमें सारा बुढ़ापा कट जाय
बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ

जहां बनाऊँ कुटी में सांई वहीं धाम तेरा होवे
तेरे चरण की धूल उठाऊँ फिर दीवार बनाकर के
लता-पता से बँगला छाना सांई ज़रा दया करके
दरवाज़े पर श्रद्धा लिखना लिखना सबूरी किवाड़
बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ

उस बंगले के अन्दर सांई तेरा इक मन्दिर होवे
मन्दिर अन्दर मेरे सांई की इक सुन्दर मूरत होवे
मन भावों का हार बनाऊँ तब इच्छा पूरी होवे
साँझ सवेरे उन भावों का तुमको हार पहनाऊँ
बँगलिया मेरी……………

भक्तिभाव से भरा हुआ उस बँगले में कुनबा होवे
शमा तात्या हों संग में और भगत म्हालसापति होवे
भक्तमंडली वहां विराजे और लक्ष्मी माई होवे
चारों पहर की होय आरती नित-नित दर्शन होय
बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ……।

गुरूवार के रोज़ वहां सांई तेरा भंडारा होवे
हलुआ पूरी और खिचड़ी का भोग वहां लगता होवे
सांई के हाथों हांडी में भी कुछ पकता होवे
सांई प्रेम से भोग लगावें जूठन मोहे मिल जाय
बँगलिया मेरी…………………

चैत मास में नौंवी के दिन उर्स भरे मेला होवे
यशुदा नन्दन पालने झूलें राम जनम सुन्दर होवे
क्वार मास में मने दशहरा तब उत्सव पूरा होवे
सांई नाथ कि चले पालकी मौं भी नाचूँ गाऊँ
बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ
जिसमें सारी उमर कट जाय जिसमें सारा बुढ़ापा कट जाय
बंगलिया मेरी एसी बनवाइयों सांई नाथ

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>