Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

कितने खुशनसीब थे वो लोग जो तेरे साथ रहे होंगे साईं

$
0
0
ॐ सांई राम


कितने  खुशनसीब  थे  वो  लोग
जो  तेरे  साथ  रहे  होंगे  साईं
जिनके  दुःख  दर्द  तूने  खुद  सहे  होंगे  साईं


कितने  खुशनसीब  थे  वो  पल
जिस में  तूने  बातें  की  होंगी  साईं
अपने  चाहने  वालों  से  चंद मुलाकातें  की  होंगी  साईं

कितने  खुशनसीब  थे  वो  दिन
जो  अब  कभी  लौट  कर  नहीं  आयेंगे  साईं
अपनी   यादों  में  ही  हम  जिन्हें  समेट  पाएंगे  साईं

कितनी  खुशनसीब  थी  वो  रातें
जिन में  तू  सोया  होगा  साईं
अपने  भक्तों  के  सुनहरे  भविष्य  का  सपना  संजोया  होगा  साईं

कितनी  खुशनसीब   थी  वह  कफनी
जिसको  तूने  पहना  होगा  साईं
तेरे  तन  से  लिपटा  लगता  कोई  गहना  होगा  साईं

कितनी  खुशनसीब  है  वो  धूनी
जिसे  तूने  खुद  जलाया  होगा  साईं
अपने  हाथों  से  राख  को  जिनके  माथे  पर  लगाया  होगा  साईं

कितनी  खुशनसीब   है  वह  धरती 
जिस पर  तूने  चरण  रखे  होंगे  साईं
तर  गया  होगा  उसका  भी  कण-कण  साईं


Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles