Quantcast
Channel: Shirdi Ke Sai Baba Group (Regd.)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

नवधा भक्ति

$
0
0

नवधा भक्ति



रामचरितमानस (अरण्यकाण्ड)

नवधा भक्ति

श्री राम जी और शबरी जी का मिलन

दो:-कंद मूल फल अति दिए राम कहूँ आणि |
     प्रेम सहित प्रभु खाए बारंबार बखानी ||
 

अर्थात-शबरी जी ने रसीले और स्वादिष्ट फल लाकर श्री राम जी को दिए|

          प्रभु बार बार प्रशंसा करके उन्हें प्रेम सहित खाए ||
शबरी जी:-हाथ जोड़कर आगे खड़ी हो गयी| 
श्री राम जी को देखकर उनका प्रेम अत्यंत बढ गया|उन्होंने कहा में नीच जाति की और मुढ़बुद्धि हूँ ||

"श्री राम जी ":--में तो केवल एक भक्ति ही का सम्बन्ध मानता हूँ| मैं तुझसे अपनी नवधा भक्ति कहता हूँ | तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर |
          
पहली भक्ति हैं- -:-संतो का सत्संग| 
दूसरी भक्ति हैं- -:-मेरे कथा-प्रसंग में प्रेम |

तीसरी भक्ति हैं:-अभिमानरहित होकर गुरु के चरण-कमलों की सेवा और
        
चोथी भक्ति हैं- :- कपट छोड़ कर मेरे गुणसमूहों का गान करे|| मेरे (राम ) मन्त्र का जाप और मुझमे दृढ़ विश्वास-यह है,

पांचवी भक्ति:-जो वेदों में प्रसिद्ध हैं|

छठी भक्ति हैं--- इन्द्रियों का निग्रह,शील(अच्हा स्वभाव या चरित्र), भूत कार्यो  से वैराग्ग्य और निरंतर संत पुरषों के धर्म (आचरण) में लगे रहना ||

सातवीं भक्ति हैं---जगतभर को समभाव से मुझमें ओतप्रोत(राममय)देखना और संतो को मुझसे भी अधिक करके मानना|

आठवीं भक्ति हैं- -जो कुछ मिल जाए, उसमें संतोष  करना और स्वपन में भी पराये दोषों को ना देखना||

नवीं भक्ति हैं- -सरलता और सबके  साथ कपटरहित बर्ताव करना, हृदय में मेरा भरोसा रखना और किसी भी अवस्था में हर्ष और विषाद ना होना| इन नवों में से जिनके पास एक भी होती  हैं| मुझे वहअत्यंत प्रिय हैं|

जय सीता राम जी

Viewing all articles
Browse latest Browse all 4286

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>